Edition

ढाबे पर गुंडों का धावा: शराब के लिए मांगे ₹5 हजार, विरोध पर कर्मचारी को पीटा, नकदी और मोबाइल भी ले गए…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिटी कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; पुलिस ने दर्ज किया मामला…….

सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। रविवार रात आशीर्वाद ढाबे में दर्जनभर से अधिक युवकों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ की, कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की और नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब पुलिस के पास है।

जानकारी के अनुसार, आशीर्वाद ढाबे के संचालक विकल्प सिंह हैं, जो लोहरौरा ग्राम पंचायत के प्रधान भी हैं। घटना ने शहर में हाल ही में हुई चर्चित एयरफोर्स अधिकारी के घर की वारदात की यादें भी ताजा कर दी हैं।

फरियादी पुष्पराज दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए ₹5 हजार की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर उनके अन्य साथी रिशु सिंह, आदित्य सिंह सहित करीब दर्जनभर युवक लाठी-डंडों से लैस होकर ढाबे में घुस आए और हमला कर दिया।

शिकायत के अनुसार हमलावरों ने कर्मचारी के साथ लाठी-डंडों और मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। आरोपियों ने ढाबे में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय वे टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन और ₹5 हजार नकद भी अपने साथ ले गए।

घटना की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं……

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!