यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित One8 Global Premier में शामिल हुए सतना के Founder एवं Influencer निखिल सोनी……
सतना के Founder एवं Influencer निखिल सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाते हुए नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में 21 जून 2026 को आयोजित प्रतिष्ठित One8 Global Premier कार्यक्रम में सहभागिता की। इस विशेष आयोजन में देशभर के अनेक संस्थापकों, उद्यम निर्माताओं, डिजिटल क्रिएटर्स, इनोवेटर्स तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान निखिल सोनी को Founding 5000 मेंबर्स का हिस्सा बनने का अवसर मिला। इस अवसर पर उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं One8 ब्रांड के संस्थापक विराट कोहली से हुई। स्मृति स्वरूप उन्हें विराट कोहली द्वारा हस्ताक्षरित विशेष जूते तथा सीमित संस्करण के हस्ताक्षरित स्मृति-उपहार भी प्रदान किए गए।
निखिल सोनी ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय मंच केवल सम्मान का अवसर नहीं होते, बल्कि देशभर के संस्थापकों, क्रिएटर्स और नवाचार से जुड़े लोगों के साथ विचारों के आदान-प्रदान तथा नए दृष्टिकोण सीखने का भी माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के युवाओं में अपार क्षमता है और सही अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।
सतना के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है, क्योंकि जिले का एक युवा संस्थापक एवं इंफ्लूएंसर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल होकर प्रदेश और शहर का प्रतिनिधित्व कर सका।









