Edition

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: ‘दूध का दूध, पानी का पानी होगा’, CM योगी ने SIT रिपोर्ट पर दिया बड़ा बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया

पिछले कुछ दिनों से राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सुर्खियों में है. कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एसआईटी जांच जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत न ली जाए, अगर सबूत है, तो एसआईटो को सबूत दिया जाए. अयोध्या हमारी आस्था का प्रतीक है। 

यूपी के देवरिया में जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "एसआईटी की रिपोर्ट आते ही एक्शन लिया गया. दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. आरोप लगाने वालों की मंशा ठीक नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की कामयाबियों का जिक्र करते हुए कहा, "हमें इस बात को ध्यान रखना होगा, जितनी अच्छी कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा, विकास उतनी ही तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा. विकास के लिए चाहिए कि अच्छी रोड हो, रेल की बेहतरीन व्यवस्था हो, स्किल मेनपॉवर हो और जल संसाधन हो, तो दुनिया की ताकत बनने में देर नहीं लगेगी। 

'जो खिलवाड़ करेगा…'
सीएम योगी ने कहा, "जनआस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं है. सनातन के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसका भुक्तभोगी होगा. किसी को छूट नहीं दी जा सकती. ये जो लोग आज आक्षेप कर रहे हैं, उठाने का कुंठित प्रयास कर रहे हैं, इनकी मंशा अच्छी नहीं है. ये वे लोग हैं, जो भगवान राम को नकार चुके थे. भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर चुके थे. एक पक्ष उसमें है, जो कहता था कि राम हुए ही नहीं, यानी अयोध्या को भी ये नकारना चाहते थे। 

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या के बारे में हमने कहा था SIT गठित की गई है. SIT की रिपोर्ट आने के साथ ही हमारी कारवाई भी शुरू हो जाएगी और आपने देखा होगा कि SIT की रिपोर्ट आयी, तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई. जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, उसके साथ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई करेंगे। 

'बड़ी-बड़ी चट्टानों को पलटने की ताकत…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पास सब कुछ मौजूद है, दुनिया के अंदर सबसे युवा ताकत किसी के पास है, तो उत्तर प्रदेश के पास है. हमारी युवा शक्ति प्रतिभावान और ऊर्जावान है. हम बड़ी-बड़ी चट्टानों को पलटने की ताकत रखते हैं और यूपी के विकास के लिए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि हम युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं, हमने 9 लाख नौजवानों को नौकरी दी है. सुरक्षा का बेहतरीन माहौल पैदा करते हुए, जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है। 

'सुरक्षा और विश्वास का वातावरण…'
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रदेश को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने माफियाग्रस्त बना दिया था. मुझे याद है 2016 में यहीं मदनपुर थाने में कैसे असलहे लूट ले गए थे और एक थाने को आग लगा दी गई थी. आज मुहर्रम है, कहीं किसी का पता नहीं है. कोई अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं कर सकता है. कोई सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं कर सकता है. उत्सवपूर्ण माहौल में कोई उपद्रव नहीं कर सकता है, और अगर करेगा तो सात पीढ़ियों तक भुगतेगा. यह सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाया है। 

उन्होंने आगे कहा कि देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर में निवेश आ रहे हैं, उद्यम लग रहे हैं. हमारे नौजवानों को नौकरी मिल रही है, रोजगार मिल रहे हैं. युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ अपने क्षेत्र को दे रहा है। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!