Edition

BSNL जॉब अलर्ट: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल में ऑफिसर बनने का बेहतरीन मौका है। कंपनी ने ओपन मार्केट जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) की भर्ती निकाली है। इंटरनल और एक्सटर्नल सभी तरह के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म फीलिंग का प्रोसेस ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जारी है। जिसकी अब लास्ट डेट भी आने वाली है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वो फटफट आवेदन कर लें।

बीएसएनएल इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। सेलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा को शामिल किया गया है। इसीलिए किसी तरह का अनुभव संबंधित योग्यता नहीं मांगी गई है। फ्रेशर अभ्यर्थी जिन्हें काम का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है, वो भी इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं।

BSNL भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है?
    शैक्षिक योग्यता: जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/रेडियो/कंप्यूटर/इलेक्ट्रिकल/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रूमेंटेशन में हासिल की है, वो जेटीओ भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एम.एससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (कंप्यूटर साइंस) वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। एमटेक कैंडिडेट्स भी पात्र हैं।
    आयुसीमा: अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

BSNL भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.externalexam.bsnl.co.in पर जाएं।
    अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। वेरिफिकेशन के लिए दोनों पर ओटीपी आएगा।
    इसके बाद लॉगइन करके फॉर्म भरने के प्रोसेस में आगे बढ़ें।
    अपना नाम, माता-पिता का नाम, उम्र, श्रेणी, 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन सभी की जानकारी दें।
    इसके बाद सर्कल चुनें। 21 सर्किलों में से अपनी पसंद के मुताबिक प्रेफरेंस भरें।
    अब पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर 20kb से 50 kb के फॉर्मेट में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसके अलावा 10वीं की मार्कशीट, डिग्री, आरक्षण सर्टिफिकेट, आदि भी अपलोड करने होंगे।
    पूरा फॉर्म सही तरीके से भरने के बाद अपनी कैटिगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को इस भर्ती का फॉर्म अप्लाई करने के लिए ₹2000 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए यह ₹1000 है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!