Edition

कोठारी परिवार की एंट्री से अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट, सगाई बना ड्रामा का मैदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शो अनुपमा में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय के साथ होती है, जहां वह प्रेम से सबके सामने थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगता है. दिग्विजय को एहसास होता है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. वह प्रेम से कहता है कि वह उसकी शर्त पूरी करने आया है. दूसरी तरफ अनुपमा को शक होता है कि दिग्विजय कहीं कोठारी हाउस तो नहीं गया. हालांकि प्रेम इतनी आसानी से मानने को तैयार नहीं होता. वह कहता है कि दिग्विजय ने सिर्फ उसे थप्पड़ नहीं मारा, बल्कि उसकी इज्जत को भी ठेस पहुंचाई है. प्रेम के मुताबिक सिर्फ सॉरी बोल देना काफी नहीं है.

 सगाई में हुई कोठारी परिवार की एंट्री
शाह हाउस में अंश और प्रेरणा की सगाई की तैयारियां चल रही होती हैं. अनुपमा दोनों को एक-दूसरे की जिम्मेदारी समझाने के लिए एक छोटा-सा गेम खिलाती है. तभी दिग्विजय घर लौटता है और उसके पीछे कोठारी परिवार की एंट्री हो जाती है. प्रेम को देखकर पूरा शाह परिवार हैरान रह जाता है. वहीं अनु समझ जाती है कि दिग्विजय ने सच में प्रेम से माफी मांगी है. इसी बीच श्रुति और अनुपमा के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिलती है. अनु, श्रुति को मिठाई खाने के लिए कहती है ताकि उसकी कड़वाहट थोड़ी कम हो सके.

गौतम की नई चाल से बढ़ेगा तनाव
जहां एक तरफ सगाई का माहौल खुशियों से भरा नजर आता है, वहीं दूसरी तरफ तोशू, गौतम के मन में नई बात डालकर तनाव बढ़ा देता है. वह गौतम को भड़काता है कि अंश की शादी के बाद शायद प्रांशी की कस्टडी उससे छिन जाए. यह सुनकर गौतम परेशान हो जाता है और सोचता है कि जब तक प्रांशी उसके पास है, तब तक उसका कोठारी परिवार की संपत्ति पर अधिकार बना रहेगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी सीक्रेट रेसिपी डायरी को लेकर बात करती है. श्रुति के कहने पर प्रेम उसको चुराने की कोशिश करता है.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!