Edition

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैहर में गूंजा एकता का संदेश, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ की दौड़…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और एसपी अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सरदार पटेल के योगदान को किया याद…..

मैहर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मैहर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से उत्साहपूर्वक ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की गई। दौड़ में स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे अग्रसेन चौक से हुई। यहां से प्रतिभागियों ने एकलव्य आवासीय विद्यालय मैहर तक दौड़ लगाई। दौड़ के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक संगठित राष्ट्र बनाना था। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व से 562 से अधिक रियासतों का भारत में एकीकरण कर देश को संगठित और सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव प्रयास करना चाहिए।

समारोह में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान देश के इतिहास में अविस्मरणीय है। उन्होंने 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके प्रयासों से ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को मजबूती मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान, अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, जनपद सदस्य श्री दीपक सिंह बघेल, श्री संतोष सोनी, श्री सत्यभान सिंह पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!