सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगनहट गांव में 9 अक्टूबर को हुए विवाद के बाद मारपीट में गंभीर रूप से घायल 82 वर्षीय रामदुलारे सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने आरोपी कमलेन्द्र सिंह (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

इलाज के दौरान जबलपुर में तोड़ा दम…जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को जिगनहट गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इस घटना में रामदुलारे सिंह समेत कई लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। रामदुलारे सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बेटे की शिकायत पर हत्या की धारा जोड़ी…रामदुलारे सिंह के बेटे प्रदीप सिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाई है। मामले में कमलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #BreakingNews #RewanchalRoshni









