Edition

कलेक्टर ने दिखाई सख्ती.. राजस्व अधिकारियों को निर्देश, 3 माह से अधिक लंबित न रहे कोई प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर भी जताई नाराजगी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य मिश्रा।

15 जून तक खत्म होंगे सीमांकन के लंबसतना, 4 जून। जिले में सीमांकन प्रकरणों के बढ़ते लंबित मामलों को लेकर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी सीमांकन प्रकरण तीन माह से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। साथ ही आरसीएमएस पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के तहत दर्ज सभी लंबित सीमांकन प्रकरणों का निराकरण 15 जून तक हर हाल में करने को कहा।

बैठक में सामने आया कि आरसीएमएस पोर्टल पर सीमांकन के कुल 4483 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 3202 का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 1281 मामले अभी भी लंबित हैं। कलेक्टर ने इन लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश देते हुए राजस्व अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के संकेत दिए।

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। 8 लाख 9 हजार से अधिक भूस्वामियों के मुकाबले केवल 2 लाख 11 हजार 987 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो सकी है, जो महज 26.20 प्रतिशत है। यह राज्य के औसत 35.36 प्रतिशत से काफी कम है। रघुराजनगर नगरीय तहसील में सबसे कम 12 प्रतिशत प्रगति दर्ज होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने एसडीएम को प्रतिदिन समीक्षा करने और खरीफ सीजन से पहले फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्वामित्व योजना, मानसून पूर्व तैयारियां, नक्शा विहीन ग्रामों, राहत प्रकरणों तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिले की रैंकिंग सुधारने और राजस्व कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें