Edition

सतना में 354 दिव्यांगों को मिला लाभ, 22 हजार उपकरणों का वितरण; पहले चरण में 590 ट्राईसाइकिल समेत सहायक उपकरण बांटे गए…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में 354 दिव्यांगों को मिला लाभ, 590 ट्राईसाइकिल और उपकरण उपलब्ध; अब तक 22,319 उपकरण वितरित..

सतना। बीटीआई मैदान में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और महापौर योगेश ताम्रकार भी मौजूद रहे।

 

पहले चरण में 354 हितग्राहियों को उपकरण

सांसद गणेश सिंह ने बताया कि ओएनजीसी के सीएसआर फंड से सतना के दिव्यांगजनों के लिए इस चरण में 590 ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। शनिवार को पहले चरण में 354 पात्र हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरण वितरित किए गए। शेष उपकरण उपलब्ध होने के बाद अन्य पात्र हितग्राहियों को भी इनका वितरण किया जाएगा।

अब तक 22,319 उपकरण बांटे गए

सांसद गणेश सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2016 से दिव्यांगजनों की सेवा का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 22,319 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए जा चुके हैं। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल समेत विभिन्न प्रकार के उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों की कुल कीमत 11 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता के लिए यह अभियान लगातार जारी है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित लोगों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने आयोजन में सहयोग करने वाली उत्थान सेवा फाउंडेशन, ओएनजीसी, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी सतना और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर का आभार जताया।

रेवांचल रोशनी — साहस सच कहने का

Instagram: @REWANCHALROSHNI
Facebook: @REWANCHALROSHNI
YouTube: @REWANCHALROSHNI
Website: REWANCHALROSHNI.IN

#RewanchalRoshni #SatnaNews #DivyangSeva #MadhyaPradeshNews #SevaSankalp

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!