Edition

ध्वनि प्रदूषण पर ट्रैफिक पुलिस का बुलडोज़र एक्शन, 150 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट, अब हर 10 दिन चलेगा अभियान…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान में ज़ब्त किए गए 150 से अधिक अवैध साइलेंसरों पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया। यातायात प्रभारी पूनम रावत ने बताया की यह कार्रवाई उन दोपहिया वाहनों, विशेषकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइकों के खिलाफ की गई, जिनमें तेज़ आवाज़ और पटाखे जैसी ध्वनि उत्पन्न करने वाले कस्टमाइज्ड साइलेंसर लगाए गए थे।

यातायात पुलिस ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की शिकायतों और लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर ऐसे वाहनों की पहचान कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर ज़ब्त कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने निर्णय लिया है कि अब हर 10 दिन में विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों, विशेषकर युवाओं से अपील की गई है कि वे वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर न लगवाएं, क्योंकि यह न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध भी है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!