सतना। केंद्रीय जेल सतना का प्रभारी डीआईजी, जबलपुर रेंज अखिलेश तोमर ने गुरुवार को औचक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड, अस्पताल वार्ड, वॉच टावर सहित जेल के आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया।

डीआईजी ने जेल के विभिन्न कार्यालयों में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्रीमती टीना खोटा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, कल्याण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा सिंह, सहायक ग्रेड-3 बिंदु मिश्रा सहित अन्य जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण का उद्देश्य जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना बताया गया।









