Edition

सतना में स्कूटी की डिग्गी से 1.25 किलो गांजा बरामद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में स्कूटी की डिग्गी से 1.25 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार….

सिंहपुर चौक पर घेराबंदी कर नागौद पुलिस ने पकड़ा, 15 हजार का गांजा और 50 हजार की स्कूटी जब्त

सतना। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागौद पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है।

पुलिस के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से गांजा लेकर सिंहपुर चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंहपुर चौक के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कूटी क्रमांक MP 19 ZM 5157 को रोककर चालक की तलाशी ली गई।

पूछताछ में युवक की पहचान असलम मंसूरी (42), निवासी वार्ड नंबर-12, सिंहपुर के रूप में हुई। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में रखे थैले से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और स्कूटी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहर से गांजा लाकर फुटकर में बेचने का काम करता था। मामले में पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

#Satna #Nagod #GanjaSmuggling #PoliceAction #CrimeNews #MPNews #SatnaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!