Edition

सतना में स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज और धमकी, यूपी से आरोपी गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्रा से दोस्ती करने के बाद कथित तौर पर अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उत्तर प्रदेश में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

स्नैपचैट के जरिए हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक नाबालिग छात्रा की पहचान स्नैपचैट के माध्यम से कपिल कुमार पटेल (21), निवासी सेमरिया-जगन्नाथ, थाना कर्वी-कोतवाली, जिला चित्रकूट धाम (उत्तर प्रदेश) से हुई थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए बातचीत होने लगी।

आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने छात्रा को आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजे। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को फटकार लगाई और उससे बातचीत बंद कर संपर्क तोड़ लिया।

संपर्क खत्म करने के बाद भी जारी रही कथित धमकी…

पुलिस के अनुसार संपर्क तोड़ने के बाद भी आरोपी युवक ने छात्रा को मैसेज भेजना जारी रखा। आरोप है कि वह नाबालिग को धमकी भरे संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। परेशान होकर छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

इसके बाद बुधवार शाम नाबालिग अपने परिजनों के साथ रामपुर बाघेलान थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी कपिल कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस सोशल मीडिया पर हुई बातचीत और भेजे गए संदेशों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #CyberCrime #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!