Edition

पहाड़ों की फेमस खट्टा-मीठा काला चना रेसिपी, गुड़ और इमली से आएगा ऐसा स्वाद कि बार-बार बनाएंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीयों घरों में काले चने की सब्जी खूब बनाई और खाई जाती है. कुछ लोग सूखा चना मसाला बनाते हैं तो कुछ सिंपल जीरा वाला चने की सब्जी बनाते हैं. मगर पहाड़ों पर चने की खास डिश बनाई जाती है, जिसे बिना रोटी-चावल के खाया जाता है. चने की सब्जी को आपने बहुत खाई होगी, लेकिन इस सब्जी को एक बार खाने के बाद इसको बार-बार बनाएंगे.

अगर आप चना की नॉर्मल सब्जी से हटकर कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो एक बार घर पर खट्टा-मीठा काला चना बनाकर देखिए. इसको बनाने में बिल्कुल मेहनत नहीं लगती है और यह स्वाद भी लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए आपको काले चने के अलावा गुड़, इमली और मसालों की जरूरत होती है. उत्तर भारत के इलाकों में इस सब्जी को लोग खूब बनाकर खाते हैं, आइए आपको खट्टा-मीठा काला चना बनाने की रेसिपी बताते हैं.

खट्टा-मीठा चना के लिए सामग्री
    काला चना- 250 ग्राम
    पालक के पत्ते-100 ग्राम
    प्याज-दो
    टमाटर -दो
    बेसन-छोटी आधी कटोरी
    लाल मिर्च पाउडक- 1 चम्मच
    धनिया पाउडर -आधा चम्मच
    गुड़- आधा कप कटोरी
    इमली का रस-5-6 चम्मच
    पुदीना-5-7 चम्मच
    करी पत्ता- 3-5
    जीरा- छोटा आधा चम्मच
    अलसी के बीज- छोटा आधा चम्मच
    लहसुन की कलियां- 4-6
    नमक-स्वादानुसार

खट्टा-मीठा चना बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले चनों को 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें, उसके बाद उनको धोने के बाद कुकर में उबाल लें. उबालने के बाद चने का पानी निकालकर एक कटोरे में रख दें.
  • आधा ग्लास पानी में इस बीच इमली डालकर उबाल लें और उसका रस निकालकर साइड में रख लें.
  • अब गैस पर कड़ाही गर्म करने रख दीजिए, उसमें करी पत्ता, जीरा, अलसी के बीज और लहसुन की कलियां बारीक काटकर डालकर भून लें.
  • इसके बाद प्याज और सूखे मसाले डालकर अच्छी भून लें और फिर इसमें बेसन डालकर करीब 5 मिनट तक के लिए उसे चलाते रहें.
  • बेसन का कच्चापन खत्म होने के बाद  उबले हुए चने का पानी डालकर मिलाएं. कुछ देर पकाने के बाद गुड़, इमली का पानी, लाल मिर्च पाउडर और पुदीने की पत्तियां डालकर मिक्स कर दें.
  • अच्छी तरह से पकाने के बाद कटे हुए टमाटर डालकर 5 मिनट तक के लिए ढक्कन रखकर पकाएं. आखइर कटी हुई पालक की पत्तियां डालें और पानी डालकर 10 मिनट तक पकने के लिए रख दीजिए.

इस तरीके से करें सर्व
आखिर में सब्जी के पक जाने के बाद हरा धनिया बारीक काटकर गार्निश कर दें और सब्जी का आप गरमा-गरम ऐसे ही खा लें. आप चाहे तो इसके साथ रोटी और पूड़ी भी खा सकते हैं.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!