Edition

धार मंडी का नया अंदाज, परंपरागत मुहूर्त बोली के साथ होगा सोयाबीन खरीदी का श्रीगणेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 धार

दीपावली के अवकाश के बाद 12 नवंबर को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की खरीदी मुहूर्त के साथ शुरू होगी। इसके लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों में सोयाबीन की उपज लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों में उपज लेकर पहुंचे किसानों की चहल-पहल दिखाई देने लगी है।

मुहूर्त की पहली बोली के नियम में बदलाव

सुबह 10 बजे मुहूर्त की पहली बोली लगने के साथ ही नीलामी का काम शुरू होगा। इस बार मुहूर्त की पहली बोली के लिए पुरानी परंपरा में बदलाव किया गया है। अब सबसे पहले मंडी पहुंचने वाले किसान की बैलगाड़ी से खरीदी शुरू नहीं होगी, बल्कि टोकन के माध्यम से लॉटरी निकाली जाएगी। जिस किसान के नाम की पर्ची निकलेगी, उसकी उपज पर पहली बोली लगेगी। इससे सभी किसानों को समान अवसर मिलेगा।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!