मैहर में लिफ्ट देने के बहाने पोस्टमास्टर की जेब से 20 हजार रुपये पार, गेट बंद कराने के बहाने भटकाया ध्यान…

मैहर जिले के अमरपाटन में लिफ्ट देने के बहाने एक ब्रांच पोस्टमास्टर से 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कार सवार दो युवकों ने गेट बंद कराने के बहाने पोस्टमास्टर का ध्यान भटकाया और उनकी जेब से नकदी निकाल ली। इसके बाद अस्पताल में काम होने का बहाना बनाकर उन्हें रास्ते में उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने अमरपाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पोस्ट ऑफिस से नकदी लेकर लौट रहे थे पोस्टमास्टर…जानकारी के मुताबिक, ग्राम खरवाही में पदस्थ ब्रांच पोस्टमास्टर योगेंद्र कुमार गुप्ता शुक्रवार दोपहर अमरपाटन पोस्ट ऑफिस से नकदी लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मैहर रोड पर संदीपनी स्कूल के पास कार सवार दो युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की। गांव तक छोड़ने की बात सुनकर वे कार में बैठ गए।
गेट बंद कराने के बहाने निकाले रुपये,कुछ दूर जाने के बाद युवकों ने कार का गेट ठीक से बंद नहीं होने की बात कही। गेट बंद कराने के बहाने उन्होंने पोस्टमास्टर को दो बार उलझाया। इसी दौरान उनकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। आगे चलकर युवकों ने अस्पताल में काम होने का बहाना बनाया और उन्हें रास्ते में उतारकर चले गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच…कार से उतरने के बाद जब योगेंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी जेब देखी तो रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने अमरपाटन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और कार सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
#MaiharNews #AmarpatanNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









