Edition

पन्ना की चांदमारी बस्ती में 67 लाख रुपये से बनेगी सीसी रोड, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमि पूजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना की चांदमारी बस्ती में 67 लाख रुपये से बनेगी सीसी रोड, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमि पूजन….

पन्ना। नगर पालिका क्षेत्र की चांदमारी बस्ती में सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यहां 67 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क बनने से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश में कीचड़ से परेशान थे रहवासी…चांदमारी बस्ती में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता था, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। इसका असर बच्चों के स्कूल आने-जाने और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर भी पड़ता था।

स्थानीय रहवासियों ने सड़क निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के सामने रखी थी। इसके बाद 67 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति मिली।

सड़क निर्माण से मिलेगी आवागमन में राहत…भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि सड़क बनने से रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होगी और बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीना विष्णु पाण्डेय, कैलाश गुप्ता, रवि पाण्डेय, ऋषि राजा, ओप्पो मजूमदार, सीमा वाल्मीकि, राजकुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

#PannaNews #RoadConstruction #MadhyaPradeshNews #DevelopmentNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!