Edition

वाहनों की सघन जांच में जुटी आबकारी और पुलिस टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना
पन्ना कलेक्टर हर्ष सिंह और नवागत पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के मार्गदर्शन में आबकारी और पुलिस के द्वारा पहाड़ीखेड़ा में नागोद कालिंजर राजमार्ग पर रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । गौरतलब है कि देवास जिले में अवैध शराब परिवहन के दौरान एक ट्रक द्वारा टीआई दिलीप पुरी दुर्घटना घटित की गई, जिसमें श्री पुरी अपने कर्तव्य पर शहीद हो गये । इसके बाद पन्ना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा आबकारी और पुलिस को संयुक्त रूप से वाहन चैकिंग करने के निर्देश दिए गए ।

आबकारी उपनिरीक्षक निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय और पहाड़ीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी पूर्णानंद मिश्रा और स्टाफ के द्वारा रात्रि में पहाड़ीखेड़ा में बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग की गई।  दूसरी तरफ आबकारी वृत्त पवई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय, विक्रांत जैन और सहयोगी स्टाफ के द्वारा अमानगंज और पवई में रात्रि में वाहन चेकिंग की गई । आगे भी इस तरह की वाहन चेकिंग जारी रहेगी ।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!