पन्ना में भैंसों के झुंड से बचने में बाइक अनियंत्रित, गर्भवती महिला समेत 4 घायल…

पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में बेहरासन मोड़ के पास सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए भैंसों के झुंड से बचने की कोशिश में बाइक सवार युवक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बाइक राहगीरों और सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई।
बरहो कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे मामी-भांजा…
जानकारी के अनुसार, घनश्याम चौधरी (18) अपनी 30 वर्षीय मामी संगीता चौधरी और दो बच्चों के साथ सोहजनी से नारायणपुरा में आयोजित बरहो कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में बेहरासन मोड़ के पास अचानक भैंसों का झुंड सड़क पर आ गया।
बताया गया कि भैंसों से बचने के प्रयास में घनश्याम बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। बाइक सड़क किनारे खड़े लोगों और दूसरी बाइक से टकरा गई।
गर्भवती महिला और युवक जिला अस्पताल रेफर…हादसे में छह महीने की गर्भवती संगीता चौधरी और बाइक चला रहे घनश्याम को गंभीर चोटें आईं। वहीं, बाइक की चपेट में आने से दो राहगीर भी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद संगीता और घनश्याम को जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
#PannaNews #RoadAccident #Gunnour #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









