सतना में 26 वर्षीय विवाहिता की मौत, करवाचौथ मनाने मायके आई थी महिला…

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के धौरा गांव में 26 वर्षीय विवाहिता संध्या सिंह पटेल की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम उनका शव मायके स्थित एक कमरे में मिला। वह करवाचौथ का त्योहार मनाने अपने मायके आई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करवाचौथ मनाने मायके आई थीं संध्या…जानकारी के अनुसार, संध्या सिंह पटेल अपने ससुराल से धौरा गांव स्थित मायके आई थीं। मंगलवार देर शाम वह अपनी भाभी के कमरे में थीं। इसी दौरान परिजनों को उनकी मौत की जानकारी मिली। बताया गया है कि उनके पति राकेश सिंह पटेल उचेहरा थाना क्षेत्र के कोनिया गांव के निवासी हैं और बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
पोड़ी चौकी पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण…घटना की सूचना मिलने पर पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागौद अस्पताल भेजा गया।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच…नागौद थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल महिला की मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच करेगी।
#SatnaNews #NagodNews #MadhyaPradeshNews #PoliceInvestigation #RewanchalRoshni









