Edition

धवारी स्टेडियम के नामकरण को लेकर रॉयल राजपूत संगठन की मुहिम तेज, कुंवर अर्जुन सिंह के सम्मान में सांसद गणेश सिंह को सौंपा ज्ञापन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। धवारी स्टेडियम के नामकरण को लेकर रॉयल राजपूत संगठन ने अपना अभियान तेज कर दिया है। संगठन सर्व समाज के सहयोग से कुंवर अर्जुन सिंह के नाम पर स्टेडियम का नामकरण किए जाने की मांग उठा रहा है। इसी सिलसिले में जनप्रतिनिधियों से संपर्क अभियान के तहत संगठन के प्रतिनिधियों ने सतना सांसद गणेश सिंह से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान सांसद गणेश सिंह ने कुंवर अर्जुन सिंह को विंध्य के साथ-साथ मध्यप्रदेश और देश की महत्वपूर्ण राजनीतिक शख्सियत बताते हुए उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने संगठन का मांग पत्र स्वीकार किया और इस विषय पर उचित मंच पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।

संगठन का कहना है कि धवारी स्टेडियम के नामकरण का विषय क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और जनभावनाओं से जुड़ा है। कुंवर अर्जुन सिंह के सार्वजनिक जीवन और विंध्य के विकास में उनके योगदान को देखते हुए स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखे जाने की मांग की जा रही है।

रॉयल राजपूत संगठन ने स्पष्ट किया कि वह इस मांग से पीछे नहीं हटेगा। संगठन के मुताबिक, नामकरण को लेकर लिया गया मौजूदा फैसला जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है और पद के प्रभाव से लिए गए निर्णय का विरोध किया जाएगा। संगठन ने सर्व समाज के सहयोग से इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने और मांग पूरी होने तक आंदोलन की बात कही है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!