सतना। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवा के दौरान बलिदान हुए हुतात्माओं की स्मृति में बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया।










