पन्ना में ऑटो पलटने से किसान की मौत, चालक घायल; अस्पताल में चल रहा इलाज…

पन्ना। जिले में सोमवार को सड़क हादसे में 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पहाड़ीखेड़ा चौकी क्षेत्र के लुहरहाई के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार किसान की जान चली गई, जबकि चालक घायल हो गया।
बाजार जाते समय हुआ हादसा…जानकारी के अनुसार, सिलधारा निवासी राम प्रताप (50), पिता मंहगू, ऑटो से पहाड़ीखेड़ा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान लुहरहाई के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राम प्रताप और चालक बेनी कुशवाहा (40), पिता रामलखन, घायल हो गए।
अस्पताल में किसान को मृत घोषित किया…स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद राम प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो चालक बेनी कुशवाहा के सिर और पैर में चोट आई है। उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई,पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#PannaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #LatestNews #RewanchalRoshni









