Edition

सतना में अरहर के खेत में गांजे की खेती का खुलासा, 60 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में अरहर के खेत में गांजे की खेती का खुलासा, 60 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार…

सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के परसमनिया पहाड़ स्थित आलमपुर गांव में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती का मामला पकड़ा है। पुलिस ने अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 60 पौधे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जब्त पौधों का कुल वजन करीब 18 किलो और अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश…पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आलमपुर गांव के छिरहान बाव इलाके में एक खेत में गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर परसमनिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले।

पुलिस ने खेत से 60 पौधे जब्त किए और खेती के आरोप में चैन सिंह गोंड (54) निवासी आलमपुर को गिरफ्तार किया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज…पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 428/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और परसमनिया चौकी प्रभारी संतोष सिंह धुर्वे के नेतृत्व में की गई।

पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!