Edition

चैनल की आईडी के नाम पर ₹23,500 लेने का आरोप, रेहान खान नामक युवक फिर चर्चा में; पशु तस्करी से लेकर अन्य गतिविधियों को लेकर भी उठ रहे सवाल!…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में HNN चैनल की आईडी बनवाने और काम दिलाने के नाम पर 23,500 रुपये लेने का मामला सामने आने के बाद रहान खान नामक व्यक्ति एक बार फिर चर्चाओं में हैं। नागौद क्षेत्र के निवासी नागेन्द्र दहिया ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देकर रहान खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, HNN चैनल में काम दिलाने और आईडी बनवाने का भरोसा देकर रहान खान ने अलग-अलग समय पर 23,500 रुपये लिए। इसमें 11,600 रुपये ऑनलाइन और 11,900 रुपये नकद दिए जाने का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त आईडी कार्ड प्रिंट कराने के नाम पर 100 रुपये लेने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि चैनल में काम करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना आवश्यक नहीं है। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया।

पशु तस्करी के मामले में भी पहले सामने आ चुका है यह नाम… मामला केवल आईडी बनवाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप तक सीमित नहीं है। पूर्व में सिंहपुर क्षेत्र में मवेशियों से लदे एक वाहन को निकलवाने में इन्ही कथित गिरोह की कथित भूमिका को लेकर भी आरोप लगे थे ! उस दौरान ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ कर कुछ युवकों को बैठाया भी था।

वहीं, कुछ स्थानीय सूत्रों द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों और पशु तस्करी से जुड़े मामलों में भीबिंकी इनकी संलिप्तता के आरोप लगाए जा रहे हैं !

जिम्मेदारों की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल… स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि इन गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें और चर्चाएं रही हैं, तो अब तक निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हुई? क्या ऐसे मामलों में कुछ जिम्मेदार लोगों की अनदेखी या संरक्षण की भूमिका है? हालांकि, किसी जिम्मेदार की मिलीभगत का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

वहीं पशु तस्करी के मामलों को लेकर विहिप पदाधिकारी ने बताया कि बीते दिनों सिंहपुर क्षेत्र में भी कुछ युवकों द्वारा पशु तस्करी के वाहनों को निकलवाने का मामला सामने आया था, जो खुद को पत्रकार बता रहे थे।
अन्य क्षेत्रों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, संगठन जल्द इन गतिविधियों की वास्तविक जानकारी जुटाकर, आरोप सही पाए जाने पर पत्रकारिता की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!