Edition

पन्ना के कल्दा गांव में 72 लीटर कच्ची शराब जब्त, 5 लोगों पर केस; 475 किलो महुआ लाहन नष्ट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

पन्ना के कल्दा गांव में 72 लीटर कच्ची शराब जब्त, 5 लोगों पर केस; 475 किलो महुआ लाहन नष्ट…

पन्ना। जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के कल्दा गांव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 72 लीटर कच्ची शराब और 475 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 58 हजार 300 रुपए बताई गई है।

पांच स्थानों पर एक साथ की गई तलाशी…कलेक्टर हर्ष सिंह और आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने गांव में अलग-अलग घरों, खेतों और बाड़ों की तलाशी ली।

कार्रवाई के दौरान मीना आदिवासी के घर से 5 लीटर कच्ची शराब और 55 किलो महुआ लाहन, कमला आदिवासी के खेत से 20 लीटर शराब और 120 किलो लाहन तथा बुद्धु आदिवासी के घर से 10 लीटर शराब और 90 किलो लाहन बरामद किया गया।

इसी तरह उमेश ढीमर के घर और बाड़े से 12 लीटर शराब और 90 किलो महुआ लाहन तथा इतैया आदिवासी के घर से 25 लीटर हाथभट्टी शराब और 120 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।

महुआ लाहन का नमूना लेकर मौके पर किया नष्ट…आबकारी विभाग ने जब्त महुआ लाहन का नमूना लेने के बाद शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों को कच्ची शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

आबकारी विभाग की टीम रही मौजूद…कार्रवाई में उपायुक्त आबकारी आलोक खरे और जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव को नोडल अधिकारी बनाया गया था। टीम का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने किया।

#PannaNews #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!