Edition

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

समाजसेवा व संगठन के प्रति श्री सिन्हा का योगदान भुलाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर भी जताया शोक

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

समाजसेवा व संगठन के प्रति नहीं भुलाया जा सकता सिन्हा का योगदान
उन्होंने कहा कि समाज सेवा और संगठन के प्रति श्री सिन्हा का अमूल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के शुरुआती दौर के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे श्री सिन्हा ने शुक्रवार 30 अक्टूबर को 75 वर्ष की आयु में अपने नोएडा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के बेहद करीबी माने जाते थे। वह साल 2014 से 2020 तक बिहार से राज्यसभा सदस्य रहे।

शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर भी जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माता के निधन पर भी शोक जताया और उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!