पन्ना-अमानगंज घाटी में ट्रक और ट्राला की आमने-सामने टक्कर, 3 घंटे जाम में फंसे रहे वाहन…

पन्ना-अमानगंज घाटी में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ट्रक और ट्राला की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक वाहन चालक और यात्री जाम में फंसे रहे।
क्रेन की मदद से हटाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन…..
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सड़क पर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हालत में फंस गए थे। इसके बाद क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया। रास्ता संकरा होने के कारण यातायात बहाल करने में काफी समय लगा।
बारिश के कारण हुआ हादसा….यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकर ने बताया कि बारिश के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्हें क्रेन से हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारु कराया गया।
#PannaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews









