Edition

नौतनवा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, सतना स्टेशन से अस्पताल ले जाते समय महिला ने दिया बच्ची को जन्म….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, सतना स्टेशन से अस्पताल ले जाते समय महिला ने दिया बच्ची को जन्म…

सतना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक सुखद घटना सामने आई। दुर्ग से गोरखपुर जा रही नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही 22 वर्षीय गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन के सतना स्टेशन पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल मदद पहुंचाई। महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।

ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर मची हलचल…जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के खजुरिया निवासी संगीता चौधरी (22) अपने पति दिनेश के साथ नौतनवा एक्सप्रेस के एसी थर्ड कोच में सफर कर रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ट्रेन सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची, तभी संगीता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाली जिम्मेदारी….पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति दिनेश ने ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी गई और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। महिला को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।

एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म….अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में संगीता ने बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ट्रेन में सफर के दौरान अचानक आई इस स्थिति में समय पर मिली मदद से सुरक्षित प्रसव हो सका।

#SatnaNews #IndianRailways #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #PositiveNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!