सतना के भटिगवां गांव में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर समेत अनाज की बोरियां ले गए….

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के भटिगवां गांव में चोरी की घटना सामने आई है। यहां गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर एक घर में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवर समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पेटी का ताला तोड़कर जेवर किए पार….जानकारी के मुताबिक, रामनरेश सिंह अपने परिवार के साथ घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़ दिया। चोर पेटी में रखे करीब 4 तोला सोने के जेवर और लगभग आधा किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
जेवर के साथ राई और चावल की बोरियां भी चोरी…चोरों ने घर में रखी राई की तीन बोरियों और चावल की एक बोरी पर भी हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा अन्य घरेलू सामान भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है। सुबह जब परिवार को सामान बिखरा मिला और पेटी का ताला टूटा दिखाई दिया, तब चोरी का पता चला।
पुलिस ने शुरू की जांच….घटना की सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews









