Edition

Punjab School Timing: ठंड और मौसम में बदलाव के बीच स्कूलों के समय में संशोधन, 2 नवंबर से लागू होगा नया टाइम टेबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़
 पंजाब में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए 2 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे तक लगेंगे।

स्कूलों के समय में यह बदलाव 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसके बाद 1 मार्च से समय में फिर बदलाव किया जाएगा। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर यह व्यवस्था लागू होगी।

शैक्षणिक सत्र में तीन बार बदलता है समय
पंजाब में मौसम के अनुसार शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों के समय में तीन बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं।

वहीं, मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं। अब 2 नवंबर से नया शेड्यूल लागू होने के साथ सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूलों में दोपहर 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूलों में दोपहर 3:20 बजे छुट्टी होगी।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!