Edition

पन्ना में 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग के एकाउंटेंट और लिपिक गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग के एकाउंटेंट और लिपिक गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई….

पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि मझगांय बांध की नहर के निर्माण कार्य का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

25 लाख रुपए के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप…जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के ठेकेदार गौरव तोमर की फर्म मां वैष्णु कंस्ट्रक्शन को मझगांय बांध की नहर का काम मिला था। ठेकेदार के करीब 55 लाख रुपए के बिलों का भुगतान हो चुका था, जबकि 25 लाख रुपए का भुगतान बाकी था। आरोप है कि शेष बिल का भुगतान कराने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

15 हजार एकाउंटेंट और 30 हजार रुपए लिपिक ने लिए…ठेकेदार गौरव तोमर ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद बुधवार, 28 अक्टूबर को लोकायुक्त टीम ने जल संसाधन विभाग के कार्यालय में कार्रवाई की। टीम ने डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार को 15 हजार रुपए और लिपिक अरविंद पाठक को 30 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा।

तीन महीने से बिल भुगतान के लिए परेशान होने का आरोप….ठेकेदार गौरव तोमर के मुताबिक, बिल पास कराने के लिए उन्हें करीब तीन महीने से परेशान होना पड़ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी फोन पर बात करने से बचते थे और भुगतान के बदले पैसे मांग रहे थे। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

#PannaNews #LokayuktaAction #CorruptionNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!