Edition

सतना-रीवा हाइवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना-रीवा हाइवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर…

सतना जिले में सतना-रीवा हाइवे पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार शाम रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में रिमार कोरिगवां मोड़ के पास हुआ। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में रामपुर बाघेलान निवासी युवक की मौत…जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में रामपुर बाघेलान निवासी जय नारायण सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इसी क्षेत्र के निवासी सोमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच..घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मनोज दीक्षित और रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और पिकअप चालक की क्या भूमिका रही, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

#SatnaNews #RoadAccident #RampurBaghelan #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!