Edition

सतना में परिवार पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 लोग हुए थे घायल; 2 की तलाश जारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में परिवार पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 लोग हुए थे घायल; 2 की तलाश जारी…

सतना के बजरहा टोला में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबू उर्फ आकाश बसोर (22), निवासी बजरहा टोला के रूप में हुई है। मामले में पीयूष बसोर और सावन मेहतर अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

19 अक्टूबर की रात घर पहुंचकर किया था हमला…पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात बाबू उर्फ आकाश बसोर, अनुज उर्फ बिल्ला बंशकार, पीयूष बसोर और सावन मेहतर करण चौधरी के घर पहुंचे थे। वहां हंगामा करने के बाद घर से बाहर निकले परिजनों पर हमला कर दिया था।

इस घटना में करण की पत्नी प्रणिता उर्फ निक्की चौधरी (27), दादी रमिनिया चौधरी, चाची राजकुमारी चौधरी और भाई आशीष व आनंद चौधरी घायल हो गए थे। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं।

एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर अनुज उर्फ बिल्ला बंशकार को गिरफ्तार कर लिया था। अब मंगलवार को बाबू उर्फ आकाश बसोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #PoliceAction #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!