Edition

तकनीकी खराबी ने बिगाड़ा हवाई सफर, भोपाल-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट रद्द; 180 यात्री हुए परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल

राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की दोपहर की उड़ान मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण निरस्त कर दी गई। अचानक लिए गए इस फैसले से करीब 180 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे। उन्हें भी दिल्ली जाने के लिए दूसरी उड़ान का सहारा लेना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली के लिए निर्धारित इंडिगो की उड़ान में तकनीकी समस्या सामने आई थी। विमान की स्थिति को देखते हुए उसका संचालन नहीं किया गया और उड़ान निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हुई और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!