Edition

सतना के धवारी में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, 8-10 लोगों ने रॉड-पाइप से पीटा; ICU में भर्ती….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के धवारी में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, 8-10 लोगों ने रॉड-पाइप से पीटा; ICU में भर्ती…

सतना के धवारी क्षेत्र में गुरुवार रात प्रॉपर्टी डीलर ऋषि त्रिपाठी (45) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय से निकलते ही हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। घायल ऋषि त्रिपाठी को बिरला हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ऑफिस से निकलते ही हमलावरों ने घेरा…जानकारी के अनुसार, प्रेम विहार कॉलोनी निवासी ऋषि त्रिपाठी गुरुवार रात करीब 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय से घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह कार्यालय की सीढ़ियों से नीचे उतरे, अर्टिगा कार से पहुंचे लोगों ने उन्हें घेर लिया और रॉड-पाइप से हमला कर दिया। मौके पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए।

सिर, आंख और पीठ में चोटें…हमले में ऋषि त्रिपाठी के सिर, आंख, घुटनों और पीठ में चोटें आई हैं। परिजन उन्हें तत्काल दयावती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बिरला हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल प्रॉपर्टी डीलर तथा उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका का खुलासा हो सकेगा।

#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!