Edition

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: पोलिंग स्टेशन की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 27 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम के आम चुनाव इस साल के अंत तक कराए जाएंगे। इसी कड़ी में आयोग ने शहर के 35 वार्डों के पोलिंग स्टेशनों की ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी है। 

पोलिंग स्टेशनों की यह मसौदा सूची इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत संशोधित मतदाता सूची के आधार पर तैयार की गई है। मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित हुई थी। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए वार्डों के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।

27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक दे सकेंगे आपत्तियां
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, पोलिंग स्टेशनों की ड्राफ्ट लिस्ट 22 से 27 अक्टूबर 2026 तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। यदि किसी व्यक्ति या इच्छुक उम्मीदवार को सूची पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वह 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक लिखित रूप में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवा सकता है। इसके बाद आयोग की ओर से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!