Edition

वैभव सूर्यवंशी के बाद अब अनमोल कुमार की चर्चा, 18 छक्के और 11 चौकों से हरियाणा के गेंदबाजों को धोया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली
घरेलू क्रिकेट में इन दिनों एक के बाद एक युवा खिलाड़ी अपनी तूफानी पारियों से तहलका मचा रहे हैं. हाल ही में विनू मांकड़ ट्रॉफी के दौरान बिहार अंडर-19 टीम के एक और चमकते सितारे अनमोल कुमार ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान खींच लिया है.

बिहार के पटना से आने वाले अनमोल ने हरियाणा के खिलाफ मैच में महज़ 86 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 184 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली. इस दौरान अनमोल ने मैदान के चारों और चौके-छक्कों की बरसात कर दी.

उन्होंने अपनी इस पारी में 18 गगनचुंबी छक्के और 11 शानदार चौके जड़े. अनमोल के इस तूफान के दम पर बिहार की टीम ने 46.1 ओवरों में 325 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में हरियाणा की टीम 288 रन ही बना सकी.

वीजेडी (VJD) मेथड से बिहार ने यह मुकाबला 18 रनों से अपने नाम कर लिया. उनकी इस पारी की तुलना अब विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंदाज से भी की जा रही है. वैभव के बाद अनमोल भी आने वाले समय में आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं.

अनमोल की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. जरूरत है तो बस ऐसे गुमनाम हीरों को सही जगह मिलने की जहां से उन्हें पहचान मिल सके. अगर अनमोल का यह शानदार प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उनका नाम बड़े स्तर पर गूंजेगा.

सहवाग और द्रविड़ के बेटे भी छाए
हाल ही में महान भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेलते हुए 143 गेंदों पर 173 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में राहुल द्रविड के छोटे बेटे अन्वय द्रविड ने भी कर्नाटक के लिए 100 गेंदों पर 151 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!