Edition

मां शारदा धाम में भजन संध्या और फूड फेस्टिवल, 12 वर्षीय बाल कलाकार ने मोहा मन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मां शारदा धाम में भजन संध्या और फूड फेस्टिवल, 12 वर्षीय बाल कलाकार ने मोहा मन….

 

मैहर में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां शारदा मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्ति और सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली। भजन संध्या में रीवा के कलाकारों ने मां शारदा की महिमा का गुणगान किया, वहीं सतना के 12 वर्षीय बाल कलाकार प्रत्यूष द्विवेदी की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के दौरान फूड फेस्टिवल भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विधायक और कलेक्टर ने किया शुभारंभ…

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मां शारदा प्रबंध समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें मां शारदा की चुनरी भेंट की गई।

भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर…..

भजन संध्या में रीवा के गायक पिंकू तिवारी और अनीता तिवारी ने मां शारदा की महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, सतना के बाल कलाकार प्रत्यूष द्विवेदी ने अपनी गायकी से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर भावविभोर नजर आए। कलाकारों ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के लिए भी विशेष गीत प्रस्तुत किया।

फूड फेस्टिवल में जुटे श्रद्धालु…

भजन संध्या के साथ आयोजित फूड फेस्टिवल भी आकर्षण का केंद्र रहा। नवरात्र के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का सम्मान…

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह, सत्यभान सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य आलोक अग्रवाल, सचिन मिश्रा, कृष्णा चौरसिया और दिलीप पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#Maihar #MaaSharda #Navratri2026 #SatnaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!