Edition

सतना में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, इसी दिन निकलेगा दशहरा चल समारोह; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, इसी दिन निकलेगा दशहरा चल समारोह; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण….

सतना शहर में दशहरा पर्व पर रावण दहन और दशहरा चल समारोह 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। श्री बिहारी रामलीला समाज ने आयोजन की तारीख तय की है। प्रशासन ने भी इसी दिन सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

दक्षिणी मैदान और नारायण तालाब के पास होगा रावण दहन….कलेक्टर और एसपी ने धवारी स्थित दक्षिणी मैदान और नारायण तालाब के पास रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

दशहरा चल समारोह की तारीख को लेकर था असमंजस…दशहरा चल समारोह की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम राहुल सिलाडिया और सीएसपी मनीष त्रिपाठी को दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी प्रमुख आयोजन एक ही दिन हों, जिससे कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सके।

21 अक्टूबर को दशमी तिथि का विशेष संयोग…पंडित शरद द्विवेदी के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशमी तिथि के साथ नवमी तिथि भी है। इस दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र के साथ दशमी तिथि का संयोग नहीं बन रहा है। वहीं, 21 अक्टूबर को सूर्योदय के समय शुद्ध दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। इसी आधार पर 21 अक्टूबर को रावण दहन के लिए उपयुक्त माना गया है।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर….दशहरा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। अधिकारियों ने आयोजन स्थलों पर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने और संबंधित समितियों के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

#SatnaNews #Dussehra2026 #RavanDahan #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!