Edition

सतना के भरजुना देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, रात 12 बजे तक दर्शन के लिए लगती हैं कतारें…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के भरजुना देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, रात 12 बजे तक दर्शन के लिए लगती हैं कतारें…

 

सतना से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित भरजुना देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह 5:30 बजे आरती के बाद माता के दर्शन शुरू होते हैं, जो रात 12 बजे तक जारी रहते हैं। सतना सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त माता के दर्शन करने और मन्नत मांगने पहुंच रहे हैं।

मन्नत पूरी होने पर कराते हैं धार्मिक अनुष्ठान और भोज….मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर भक्त मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं और भोज का आयोजन करते हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी विकास नारायण द्विवेदी के अनुसार, संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

नेत्रहीन श्रद्धालुओं की भी मंदिर से जुड़ी गहरी आस्था….भरजुना देवी मंदिर में जन्म से दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं की आस्था भी विशेष रूप से जुड़ी हुई है। मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में ऐसे श्रद्धालु आंखों पर पट्टी बांधकर अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में रहते हैं। मंदिर में 18 भुजाओं वाली देवी की प्रतिमा स्थापित है, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

भगवान कृष्ण और रुक्मिणी से जुड़ी है स्थानीय मान्यता…स्थानीय मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इसी स्थान से रुक्मिणी का हरण किया था। इस क्षेत्र को कुंदनपुर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर परिसर में माता के मंदिर के अलावा भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली, राम दरबार और राधा-कृष्ण के मंदिर भी स्थित हैं। नवरात्रि के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।

#BharjunaDeviTemple #SatnaNews #Navratri2026 #MaaDurga #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!