Edition

कांग्रेस की सियासत में तंज की चुटकी, अजय सिंह राहुल बोले, कुशवाहा जी, थोड़ा दुआ-सलाम तो ठीक कर लें तो…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को लेकर दिए गए बयान का वायरल वीडियो चर्चा में है।

कांग्रेस के भीतर कथित गुटबाजी और दोनों नेताओं के बीच मतभेदों से जुड़े सवाल पर अजय सिंह राहुल ने तंज कसते हुए कहा, कुशवाहा जी थोड़ा दुआ-सलाम ठीक कर लें.. तो मुझे कोई दिक्क़त नहीं, मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थोड़ी ना है उनके साथ……

सतना कांग्रेस में अजय सिंह राहुल और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के बीच आपसी तालमेल को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। दोनों नेताओं के कार्यक्रमों में साथ नजर नहीं आने और पोस्टर में नाम व तस्वीरों को लेकर भी पहले विवाद सामने आने की बात कही जाती रही है।

वर्ष 2023 में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े कार्यक्रम के पोस्टर में अजय सिंह राहुल को जगह नहीं दिए जाने को लेकर भी सवाल उठे थे।

इसी पृष्ठभूमि में मतभेदों को लेकर वायरल हो रहे वीडिओ मे मीडिया के सवाल पर अजय सिंह राहुल की यह टिप्पणी सामने आई है। उनके बयान को सतना कांग्रेस के भीतर आपसी संबंधों और संगठनात्मक तालमेल के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, इस टिप्पणी से दोनों नेताओं के बीच मतभेद की वास्तविक स्थिति कितनी स्पष्ट होती है, यह उनके आगे के राजनीतिक संवाद और सार्वजनिक कार्यक्रमों से ही पता चलेगा।

फिलहाल, अजय सिंह राहुल के वायरल हो रहे इस बयान ने सतना कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और नेताओं के आपसी तालमेल को लेकर चर्चा को फिर हवा दे दी है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!