Edition

टेनिस खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई, 2050 तक नहीं खेल पाएंगे स्टीफन मिलिसेविक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली

टेनिस जगत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. सर्बिया के 29 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलिसेविक पर मैच फिक्सिंग और अन्य खिलाड़ियों को कथित भ्रष्ट नेटवर्क में शामिल करने के मामले में 24 साल का प्रतिबंध लगाया गया है. इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने  यह जानकारी दी. सर्बियाई खिलाड़ी पर 70 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। 

इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के मुताबिक, स्टीफन मिलिसेविक पर 2022 से 2024 के बीच छह मैचों को फिक्स करने का आरोप है. इनमें पांच मुकाबले ऐसे थे, जिनमें वह खुद खेल रहे थे. इसके अलावा, उन्होंने छह अन्य मैचों को प्रभावित करने की कोशिश भी की। 

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि स्टीफन मिलिसेविक ने कई पेशेवर खिलाड़ियों को एक कथित भ्रष्ट नेटवर्क में शामिल किया, जिसके चलते इसी अवधि में दूसरे खिलाड़ियों ने भी मैच फिक्स किए. हालांकि, एजेंसी ने संबंधित मैचों या अन्य खिलाड़ियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। 

इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने कहा कि स्टीफन मिलिसेविक ने जांच में सहयोग नहीं किया और एजेंसी के निष्कर्षों पर अपना पक्ष भी नहीं रखा. इस मामले में उन्हें 24 साल के प्रतिबंध के साथ 70 हजार डॉलर का जुर्माना भुगतना होगा. प्रतिबंध के कारण वह 2050 तक टेनिस से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 

स्टीफन मिलिसेविक की सर्वोच्च एकल रैंकिंग 1338 रही थी और वह मुख्य रूप से निचले स्तर के टूर्नामेंटों में खेलते हैं. उनके खिलाफ यह कार्रवाई टेनिस में मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की कोशिशों के बीच हुई है। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!