सतना में चोरों की तलाश में गए तीन पुलिसकर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, आरक्षक ICU में भर्ती…
सतना के विराट नगर में गुरुवार रात चोरी की सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन थाने के तीन पुलिसकर्मी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में आरक्षक आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पूजा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी समेत दो पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
लोहे का पाइप बिजली के तार से छूने पर हुआ हादसा…जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे विराट नगर स्थित एक मकान में चोर घुसने की सूचना मिली थी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मकान की दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। बताया गया कि पुलिसकर्मियों के पास मौजूद लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया, जिससे हादसा हुआ।
गंभीर घायल आरक्षक का आईसीयू में इलाज…हादसे में आरक्षक आनंद सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी मनीष त्रिपाठी और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे और घायल आरक्षक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
#SatnaNews #MadhyaPradesh #PoliceNews #RewanchalRoshni #CrimeNews








