Edition

धान और सिकमी पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग, किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना, 15 अक्टूबर। जिले में धान और सिकमी पंजीयन से वंचित किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि पोर्टल में सर्वर की समस्या, ई-केवाईसी में त्रुटियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव के कारण हजारों किसान अब तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि किसान हित में पंजीयन की समय-सीमा बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित न रहे। किसानों ने समय रहते समस्या का निराकरण करने की मांग की।

इस दौरान आनंद उरमलिया, सीमा बागरी, हिमांशु बागरी, गिरीश उरमलिया, राजेंद्र बागरी, अनिकेत उरमलिया, राहुल शुक्ला, विपिन पाठक, प्रभाकर बागरी, अमित बागरी और पुष्पराज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

सीएम योगी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल योगी आदित्यनाथ ने किया स्वतंत्रता सेनानी मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण ‘सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी ने भी जेल में बिताए दिन’, सीएम योगी का बयान

error: Content is protected !!