बबली कोल गिरोह का इनामी बदमाश 11 साल बाद गिरफ्तार, यूपी के बारामाफी से पकड़ा गया; अपहरण और रंगदारी के मामलों में था फरार…

सतना पुलिस ने कुख्यात बबली कोल गिरोह के सदस्य संतोष उर्फ ऊदल कोल को 11 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी धारकुंडी थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था और उस पर इनाम घोषित था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बारामाफी में दबिश देकर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अपहरण, रंगदारी और डकैती जैसी वारदातों में था शामिल....पुलिस के मुताबिक, संतोष उर्फ ऊदल कोल (40) मूल रूप से चित्रकूट जिले का रहने वाला है। वह लंबे समय तक बबली कोल गिरोह से जुड़ा रहा। आरोप है कि गिरोह के साथ रहते हुए उसने अपहरण, मारपीट, रंगदारी और डकैती जैसी कई आपराधिक वारदातों में भूमिका निभाई थी।
गिरोह के सरगना की मौत के बाद बदलता रहा ठिकाना….पुलिस के अनुसार, गिरोह के सरगना बबली कोल और लवलेश के मारे जाने के बाद संतोष गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस बीच पुलिस को उसके उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने बारामाफी में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
#Satna #Chitrakoot #BabliKolGang #CrimeNews #PoliceAction #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni









