Edition

डालीबाबा चौक पर बाइक सवार युवक को चाकू मारा, पुरानी रंजिश में पीठ पर किया वार; दोस्त के साथ पन्नीलाल चौक जा रहा था युवक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में पुरानी रंजिश में युवक को चाकू मारा, डालीबाबा चौक पर रास्ता रोककर पीठ पर किया वार…

सतना के डालीबाबा चौक के पास सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। रास्ता रोककर पीठ पर चाकू से वार किए जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, नजीराबाद निवासी फैसल उर्फ अजमल खान सोमवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्त अदनान के साथ बाइक से पन्नीलाल चौक जा रहा था। इसी दौरान डालीबाबा चौक के पास बेटू, विराट मंसूरी और अंबिया नाम के युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

रविवार को भी हुआ था विवाद…आरोप है कि रास्ता रोकने के बाद तीनों युवकों ने फैसल पर हमला कर दिया और उसकी पीठ पर चाकू से वार किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि फैसल और आरोपियों के बीच रविवार को भी नजीराबाद में विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#Satna #CrimeNews #Maihar #Rewa #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!