Edition

चित्रकूट में पीपा पुल की जगह बदली, अब भरत घाट की बजाय प्रमोदवन के पास बनेगा; 1.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट में पीपा पुल की जगह बदली, अब प्रमोदवन के पास होगा निर्माण; 1.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च…

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर बनने वाले अस्थायी पीपा पुल का स्थान बदल दिया गया है। पहले इसका निर्माण भरत घाट पर प्रस्तावित था, लेकिन नदी की अधिक गहराई और एप्रोच रोड बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण अब इसे प्रमोदवन के पास बनाया जाएगा। पुल बनने से लोगों को नदी के इस पार से उस पार आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

दरअसल, अगस्त में आई बाढ़ के दौरान एमपीटी तिराहे से हनुमानधारा रोड पर बना पुल बह गया था। इसके बाद आवागमन सुचारु रखने के लिए अस्थायी पीपा पुल बनाने की योजना तैयार की गई थी। अब निर्माण स्थल बदलने के बाद विभाग का लक्ष्य जल्द से जल्द काम पूरा करना है।

1.69 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पुल…पीपा पुल निर्माण का ठेका रीवा के ठेकेदार ब्रजेश कुमार मिश्रा को दिया गया है। परियोजना पर 1.69 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। निर्माण के लिए नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से पीपे मंगाए जा रहे हैं। इनमें से 20 पीपे चित्रकूट पहुंच चुके हैं.

दीपावली मेले से पहले आवागमन शुरू करने की तैयारी….लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दीपावली मेले से पहले पुल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विभाग के एसडीओ अभिषेक अहिरवार के मुताबिक, निर्माण कार्य करीब 20 दिन में पूरा करने की योजना है। पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

#Chitrakoot #MandakiniRiver #PipaBridge #DeepawaliMela #Satna #Rewa #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!