Edition

सतना के दुरेहा घाट में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत और 25 घायल; मूंगफली तोड़ने छतरपुर जा रहे थे ग्रामीण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत और 25 घायल; मूंगफली तोड़ने छतरपुर जा रहे थे ग्रामीण….

सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दुरेहा घाट के मोड़ पर मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हो गए। पिकअप में 30 से 40 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।

दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही जसो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए नागौद अस्पताल पहुंचाया गया।

मूंगफली तोड़ने छतरपुर जा रहे थे मजदूर….जानकारी के मुताबिक, पिकअप तुशगवा पटिहट से मजदूरों को लेकर छतरपुर जा रही थी। सभी लोग वहां मूंगफली तोड़ने की मजदूरी करने के लिए निकले थे। इसी दौरान दुरेहा घाट के मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप…पिकअप में सवार मजदूरों ने चालक पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, उन्होंने चालक को कई बार गाड़ी धीमी चलाने के लिए कहा था, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद घाट के मोड़ पर वाहन पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

#Satna #Maihar #Rewa #MadhyaPradesh #RoadAccident #DurehaGhat #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!