Edition

सतना में एक घंटे में दो महिलाओं से लूट, CCTV की मदद से दो आरोपी पकड़े गए…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में एक घंटे के भीतर दो महिलाओं से लूट, CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी; 95 हजार रुपए बरामद….

सतना। शहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घंटे के भीतर दो महिलाओं के पर्स और बैग लूट लिए। वारदात पतेरी और भरहुत नगर में हुई। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 95 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक जब्त की है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।

बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला का पर्स छीना…पहली वारदात 9 अक्टूबर की सुबह करीब 7:25 बजे पतेरी में हुई। कविता सिंह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। घटना के बाद सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया।

करीब 35 मिनट बाद सुबह 8 बजे भरहुत नगर में दूसरी वारदात हुई। रामलली देवी अपनी बहन के साथ बेटी का इलाज कराने पहुंची थीं। तभी बदमाश उनकी बहन का बैग छीनकर भाग निकले। बैग में 95 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे थे।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस…लगातार हुई लूट की घटनाओं के बाद कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने जांच शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने गोपाल उर्फ राधे वंशकार (20) और कुंदन वंशकार (20) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से लूटे गए 95 हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक जब्त की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी…पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय और नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की गई। संयुक्त टीम में सिविल लाइन और कोलगवां थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

#SatnaNews #SatnaCrime #CrimeNews #MaiharNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!